Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शिव मंदिर में...

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शिव मंदिर में कढ़ी-चावल प्रसाद वितरण

 

देहरादून:  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कढ़ी-चावल प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर राजीव गुप्ता, पंडित अंकित भट्ट, लखी राम भट्ट, आलोक शर्मा, अनुज प्रजापति, सचिन, प्रदीप, भरत सिंह, शिवम मौर्य, सूरज, पवन मखनवाल, संदीप जोशी, कर्मपाल सिंह, अभिषेक भारद्वाज, दिवाकर कोठारी, कुलदीप, संजय, भानू प्रताप सिंह, दीप्ति, निर्मला पंत, सुरेंद्र सिंह रावत, अशोक कुमार सहित अन्य श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से जनपद एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News