Homeराज्य समाचारउत्तराखंडत्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन की...

त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ताबड़तोड़ छापेमारी कर लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल

 

*देहरादून, दिनांक 24 अगस्त 2026।* त्यौहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों, विशेषकर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट की रोकथाम तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक अभियान शुरू किया गया है। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने तथा मिलावटखोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मा0 मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश हैं कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके अनुपालन में जिला प्रशासान ने छोटे-बड़े सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर समान रूप से निगरानी रखी जा रही है तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा गुणवत्ता से संबंधित शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों एवं डेयरी प्रतिष्ठानों कैन्टीन, रेस्टोरेंट पर छापेमारी एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। टीम द्वारा प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रख-रखाव एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए, जिन्हें नियमानुसार जांच के लिए भेजा जा रहा है।
अभियान के तहत आनंदम स्वीट्स, 5 स्टार, कोहली स्वीट्स, कालरा स्वीट्स सहित अन्य बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों एवं डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने संकलित किए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैंपलिंग एवं निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रखा जाए तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि त्यौहारी सीजन में खाद्य सामग्री एवं मिठाइयां खरीदते समय गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता की सूचना संबंधित विभाग को दें।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्यौहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

—0—
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News