Homeराज्य समाचार'द कियाना' होमस्टे में रहस्यमय मृत्यु प्रकरण की होगी मजिस्ट्रेटी जांच: 17 जुलाई...

‘द कियाना’ होमस्टे में रहस्यमय मृत्यु प्रकरण की होगी मजिस्ट्रेटी जांच: 17 जुलाई तक मांगे गए साक्ष्य एवं पक्ष

 

*देहरादून। मसूरी स्थित ‘द कियाना’ होमस्टे में परूपुड़ी राधा गायत्री की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आशीष चौहान ने इस प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद को जांच अधिकारी नामित किया है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने बताया कि घटना के संबंध में कोतवाली मसूरी में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने के कारण मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत मजिस्ट्रेटी जांच कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास कोई तथ्य, जानकारी अथवा साक्ष्य उपलब्ध है, तो वह 17 जुलाई, 2026 तक उनके न्यायालय/कार्यालय, देहरादून में किसी भी कार्यदिवस पर उपस्थित होकर अपना मौखिक अथवा लिखित पक्ष एवं साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने संबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि जांच में सहयोग करते हुए उपलब्ध तथ्य एवं साक्ष्य समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें, ताकि प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच सुनिश्चित की जा सके।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News