Homeराज्य समाचारसुरकंडा धाम में बारिश का तांडव: कद्दूखाल में होटल और मकान का...

सुरकंडा धाम में बारिश का तांडव: कद्दूखाल में होटल और मकान का हिस्सा भरभराकर ढहा, VIDEO आया सामने

 

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। टिहरी गढ़वाल के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भारी बारिश के चलते एक होटल और एक मकान का हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ ही सेकंड में इमारत का हिस्सा जमीन पर गिरता दिखाई दे रहा है।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ ही सेकंड में इमारत का हिस्सा जमीन पर गिरता दिखाई दे रहा है।

गनीमत रही कि हादसे के समय भवनों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और भू-धंसाव का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश से पहाड़ों की जमीन कमजोर हो जाती है, जिससे भवनों और सड़कों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News