Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान: चार लाख के 8 खोए...

दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान: चार लाख के 8 खोए मोबाइल बरामद

CEIR पोर्टल की मदद से कैंट पुलिस ने बरामद किए 8 मोबाइल, मालिकों को लौटाए

खोए मोबाइल पाकर खिले चेहरे, दून पुलिस ने 8 लोगों को लौटाई उनकी अमानत

चार लाख रुपये के मोबाइल बरामद कर कैंट पुलिस ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे

*04 लाख रुo अनुमानित कीमत के 08 मोबाइल फोनो को पुलिस द्वारा बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द*

*अपने खोये मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों व उनके परिजनों द्वारा दून पुलिस की प्रशंसा कर किया आभार प्रकट*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर दून पुलिस द्वारा खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं तथा थानों पर मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैसिंग हेतु लगाया जाता है।

उक्त क्रम में कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR पोर्टल के माध्यम से पूर्व में गुमशुदा/खोये हुए 08 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 04 लाख रुo) बरामद किए हैं, जिन्हें आज उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल वापस सौंप दिया गया।

अपने खोये हुए मोबाइल फोनों को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया ।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News