Homeराज्य समाचारउत्तराखंडचार दिन में उखड़ा सड़क का पैचवर्क: वैभव वालिया ने कैंट बोर्ड...

चार दिन में उखड़ा सड़क का पैचवर्क: वैभव वालिया ने कैंट बोर्ड CEO को सौंपा ज्ञापन

 

चार दिन में उखड़ा गुरुद्वारा कॉलोनी का पैचवर्क; स्थायी सड़क निर्माण की मांग

धर्मपुर में जर्जर सड़कों पर कांग्रेस का सवाल, स्थायी निर्माण की उठाई मांग

गुरुद्वारा कॉलोनी की सड़क चार दिन में उखड़ी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

 

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कैंट बोर्ड एरिया में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर आज कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव श्री वैभव वालिया जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कैंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री हिमांशु सामंत जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की खराब सड़कों पर चिंता जताते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी सड़क निर्माण की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र में टूटी सड़कों के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़कों पर कराया जा रहा पैचवर्क भी संतोषजनक नहीं है। कैंट वार्ड-2 की गुरुद्वारा कॉलोनी में पैचवर्क महज चार दिनों के भीतर उखड़ जाने का मामला सामने आया है, जो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है।

श्री वैभव वालिया ने कहा कि जनता को अस्थायी पैचवर्क नहीं, बल्कि मजबूत और टिकाऊ सड़कें चाहिए। सड़कों की मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय ऐसा निर्माण कराया जाना चाहिए, जो लंबे समय तक चले। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए और सड़क निर्माण में गुणवत्ता तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मुलाकात के दौरान CEO श्री हिमांशु सामंत ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) ने संबंधित कार्य के लिए कैंट बोर्ड से NOC नहीं ली है। उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर कैंट बोर्ड वार्ड-4 के निवर्तमान सभासद श्री राम किशन यादव, श्री पीयूष गौड़, श्री सुनील पंडित, श्री अजय रावत, श्री गौतम नौटियाल, श्री के.के. शास्त्री, श्री गोपाल तिवारी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा क्षेत्रवासियों को जर्जर सड़कों की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News