25.6 C
Dehradun
Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसोसाइटी ऑफ 4G मिशन द्वारा कारगिल दिवस पर शहीदों के परिजनों को...

सोसाइटी ऑफ 4G मिशन द्वारा कारगिल दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर सोसाइटी ऑफ 4G मिशन द्वारा वीर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन संस्कार इंटरनेशनल स्कूल जोगीवाला में किया गया। जिसमें कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया साथ ही सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीर सैनिकों को भी वीर सैनिक सम्मान से नवाजा गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ तथा देशभक्ति काव्य पाठ से किया गया । जिसमें विभिन्न कवियों ने वीर सैनिकों के सम्मान में काव्य पाठ किया । कार्यक्रम का संचालन युवा कवि अनुज पुरोहित तथा जितेंद्र मियां ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमंत द्विवेदी , शैलेन्द्र बिष्ट, लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. अहलूवालिया, ब्रिगेडियर ओमपाल सिंह चौहान, शालीन सिंह, 4G अध्यक्ष सुभाष भट्ट, मितेश सेमवाल, डॉ राकेश उनियाल, शालीन सिंह, वंदना रावत , गीतांजलि, सविता भट्ट, ज्योतिका पांडे , ईरा कुकरेती सहित अनेक वीर सैनिकों के परिजन सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News