Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों के पीछे: एसएसपी दून...

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों के पीछे: एसएसपी दून ने दिए थे कार्यवाही के निर्देश

 

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*पीडित व्यक्ति की तहरीर पर अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया अभियोग*

सोशल मीडिया मे वायरल एक वीडियो, जिसमे एक ठेली पर नारियल पानी लेने को लेकर हुए विवाद के चलते ठेली स्वामी एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है, का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

वायरल वीडियों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुए कि वीडियो सेलाकुई बाजार का है। प्रकरण में जाँच के दौरान प्रकाश में आया कि निजामुद्दीन पुत्र स्व0 विशालुद्दीन निवासी कस्बा कलीनगर, थाना माधो टांडा जिला पीलीभीत यूपी हाल निवासी पीठ वाली गली सेलाकुई देहरादून, जो वर्तमान में सेलाकुई बाजार में नारियल पानी की ठेली लगाता है, उसका रफीक पुत्र खलील निवासी सेलाकुई के साथ नारियल पानी लेने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते ठेली स्वामी निजामुद्दीन द्वारा ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। उक्त घटना से मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा ठेली संचालक निजामुद्दीन को धारा- 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण के सम्बन्ध में वादी रफीक पुत्र खलील निवासी सेलाकुई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 – 139/2026 धारा- 115(2)/352/ 351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

निजामुद्दीन पुत्र स्व0 विशालुद्दीन निवासी कस्बा कलीनगर, थाना माधो टांडा, जिला पीलीभीत, उ०प्र० हाल निवासी पीठ वाली गली, सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 45 वर्ष।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News