Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का असर:  स्टेडियम में उपद्रव करने वाले...

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का असर:  स्टेडियम में उपद्रव करने वाले 3 युवक पुलिस की गिरफ्त में

 

स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: दून पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में

राजीव गांधी स्टेडियम में शराब पार्टी और हंगामा, पुलिस ने तीनों आरोपियों पर की कार्रवाई

वायरल वीडियो के बाद एक्शन में दून पुलिस, शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 3 युवक दबोचे

स्टेडियम को बनाया शराबखाना, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने उतारी हुड़दंगियों की खुमारी

आज दिनांक 11-09-2026 को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो, जिसमें कुछ युवक राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम रायपुर के परिसर में शराब का सेवन कर हुड़दंग और उपद्रव करते दिखाई दे रहे थे, का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

जिस पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँचकर वीडियो में दिख रहे तीनो व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। तीनो व्यक्तियों को थाने लाकर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

*हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का विवरण :-*

1- योगेश दहिया पुत्र सुरेंद्र दहिया, निवासी ग्राम बड़खाल, थाना राई, जिला सोनीपत, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष
2- सचिन पुत्र संजय कुमार, निवासी ग्राम राई, थाना राई, जिला सोनीपत, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष
3- भूपेश कुमार पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी कैमरी रोड, शांतिकुंज कॉलोनी, मकान नंबर 62, थाना कैमरी, जिला हिसार, हरियाणा, उम्र 28 वर्ष

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News