Homeराज्य समाचारSIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग: वैध मतदाताओं के नाम न काटे...

SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग: वैध मतदाताओं के नाम न काटे जाएं, आर्येंद्र शर्मा ने चुनाव आयोग एवं अधिकारियों से की मुलाकात

 

फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग, चुनाव अधिकारियों से मिले आर्येंद्र शर्मा
वैध मतदाताओं के नाम न काटे जाएं, आर्येंद्र शर्मा ने उठाई आवाज
सहसपुर में मतदाता सूची से नाम हटाने की शिकायतों पर चुनाव आयोग से मिले आर्येंद्र शर्मा

*SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा की मांग को लेकर आर्येंद्र शर्मा ने चुनाव आयोग एवं अधिकारियों से की मुलाकात*

*निष्पक्ष एवं पारदर्शी SIR प्रक्रिया सुनिश्चित करने, फॉर्म-7 के संभावित दुरुपयोग पर रोक लगाने तथा सहसपुर के प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा की मांग को लेकर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सदस्य आर्येंद्र शर्मा ने आज देहरादून में चुनाव आयोग एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की*।

मुलाकात के दौरान आर्येंद्र शर्मा ने सहसपुर क्षेत्र में वर्तमान में चल रही SIR प्रक्रिया के अंतर्गत सभी वैध मतदाताओं के मतदान अधिकार को बनाए रखने तथा फॉर्म-7 के माध्यम से बिना पर्याप्त साक्ष्यों के पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका से अधिकारियों को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक पात्र नागरिक का अधिकार है और किसी भी साजिश या गलत प्रक्रिया के माध्यम से किसी सम्मानित मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि फॉर्म-7 के संभावित दुरुपयोग को लेकर उन्होंने समय रहते जिलाधिकारी महोदय को पूर्व में ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को इस गंभीर विषय से अवगत कराया था।

आर्येंद्र शर्मा ने अधिकारियों को बताया कि सहसपुर के विभिन्न बूथों पर एक साजिश के तहत वैध मतदाताओं के नाम काटने की बड़ी साजिश हुई, जिसमें असंख्य फॉर्म-7 बिना EPIC नंबर के तथा आपत्तिकर्ताओं द्वारा चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित साक्ष्यों के अभाव में आपत्तियां लगाई गईं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं संबंधित सक्षम अधिकारियों को लगातार इस विषय से अवगत कराने का परिणाम यह रहा कि साक्ष्यों के अभाव में इनमें से कई आपत्तियां चुनाव आयोग द्वारा खारिज कर दी गईं। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रत्येक आपत्ति की निष्पक्षता से जांच और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन किया जाना आवश्यक है।

आर्येंद्र शर्मा ने चुनाव आयोग एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि SIR प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संचालित हो और हर पात्र मतदाता का मताधिकार सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि यदि किसी व्यक्ति ने साजिश के तहत किसी वैध मतदाता के विरुद्ध गलत आपत्ति दर्ज की है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति फॉर्म-7 की प्रक्रिया का दुरुपयोग करने का प्रयास न कर सके।

उन्होंने चुनाव आयोग से यह भी सुनिश्चित करने की मांग की कि जिन वैध मतदाताओं की SIR प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उनके नाम किसी भी गलत या अनियमित प्रक्रिया के माध्यम से न काटे जाएं और मतदाता सूची में उनके नाम यथावत बने रहें।

आर्येंद्र शर्मा ने अधिकारियों से आग्रह किया कि संपूर्ण SIR प्रक्रिया मतदाता को समुचित जानकारी उपलब्ध कराते हुए, पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराई जाए तथा इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि सहसपुर क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक मताधिकार से वंचित न हो।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची की शुचिता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल जिम्मेदारी है। इस प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जानी चाहिए।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News