
देहरादून 29 जुलाईः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में आयोजित की जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के संयोजकत्व में दिनांक 2 अगस्त 2026 से देहरादून जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन सुनिश्चित किया गया हैं
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने बताया कि प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के संयोजकत्व में परिवर्तन संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में दिनांक 2 अगस्त 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत प्रातः 11ः00 बजे से विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में तथा सायं 15ः00 बजे से सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। परिवर्तन संकल्प यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य श्री करन माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत एवं उपनेता प्रतिपक्ष श्री भुवन कापडी करेंगे।
दिनांक 3 अगस्त 2026 को महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रातः 11ः00 बजे से देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र तथा 15ः00 बजे धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। परिवर्तन संकल्प यात्रा का नेतृत्व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य श्री करन माहरा एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत करेंगे।
दिनांक 4 अगस्त 2026 को महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रातः 11ः00 बजे से राजपुर विधानसभा क्षेत्र एवं सायं 15ः00 बजे से जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून एवं महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में परितर्वन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। परिवर्तन संकल्प यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य श्री करन माहरा एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने यह भी बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट जी के आकस्मिक निधन के चलते दिनांक 5 अगस्त 2026 को रायपुर एवं डोईवाला विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम की अगली तिथि शीघ्र ही निश्चित की जायेगी।
डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रदेश प्रवक्ता
