Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमाया देवी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय हैकाथॉन ‘एल्गोनेक्स 1.0’ का समापन: 39 टीमों...

माया देवी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय हैकाथॉन ‘एल्गोनेक्स 1.0’ का समापन: 39 टीमों ने दिखाया तकनीकी कौशल

30 घंटे के हैकाथॉन ‘एल्गोनेक्स 1.0’ में केआर मंगलम यूनिवर्सिटी गुड़गांव की टीम ने बाजी मारी

30 घंटे की कोडिंग चुनौती में देशभर की 39 टीमों ने लिया हिस्सा, केआर मंगलम यूनिवर्सिटी बनी विजेता

*के आर मंगलम यूनिवर्सिटी गुड़गांव की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान, माया देवी विश्वविद्यालय की टीम रही द्वितीय स्थान पर , वी आई टी यूनिवर्सिटी भोपाल ने प्राप्त किया तीसरा स्थान*।

30 घंटे तक चली प्रतियोगिता में देशभर की 39 टीमों ने लिया भाग, विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

*माया देवी विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के 30 घंटे के ‘हैकाथॉन एल्गोनेक्स 1.0’ का भव्य समापन हुआ। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई कुल 39 टीमों ने प्रतिभाग किया*। उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं तेलंगाना सहित कई राज्यों की टीमों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा, नवाचार एवं रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया
समापन समारोह का *शुभारंभ विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती प्रभा जुयाल, प्रेसिडेंट श्री एम. एल. जुयाल, विशिष्ट अतिथि वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) त्रिप्ति जुयाल सेमवाल एवं वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया*। 30 घंटे तक लगातार चली इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों ने विभिन्न तकनीकी समस्याओं के समाधान पर आधारित अपने प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। *प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका राजीव कुमार प्रोफेसर, CSE & AIML, पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कुलदीप तिवारी मैनेजर ट्रू स्कॉलर, कुशाग्र शर्मा फाउंडर, वेव टेक्टोनिक्स, सौरभ द्विवेदी , निशा पाल सीनियर वेब डेवलपर ने निभाई। निर्णायक मंडल द्वारा सभी टीमों के प्रोजेक्ट्स का तकनीकी दक्षता, नवाचार एवं उपयोगिता के आधार पर मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए*। प्रतियोगिता में के आर मंगलम यूनिवर्सिटी गुड़गांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि माया देवी विश्वविद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही वही वीआई टी यूनिवर्सिटी भोपाल ने तीसरा संस्थान प्राप्त किया। *विजेता टीमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 65000 का नगद पुरस्कार ,द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 45000 रुपये, जबकि तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम ₹30000 को नकद पुरस्कार, के साथ साथ स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया*।
इस अवसर पर *विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री एम. एल. जुयाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग तकनीकी नवाचार और डिजिटल परिवर्तन का युग है। विद्यार्थियों को ऐसे मंच प्रदान करना आवश्यक है*, जहां वे अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच के माध्यम से नए विचारों को वास्तविकता में बदल सकें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण सीखने और आगे बढ़ने की भावना है। *वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) त्रिप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि 30 घंटे तक निरंतर चलने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जिस उत्साह, धैर्य, टीम भावना और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है वह सराहनीय है*। इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजन विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा देशभर के युवाओं के साथ अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं । *वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और नवाचार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएं*। हैकाथॉन जैसे आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने तथा उनमें समस्या समाधान और उद्यमशीलता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
*डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ आर बी सिंह ने कहा कि ‘हैकाथॉन एल्गोनेक्स 1.0’ को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विशेष रूप से देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के तकनीकी आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की*। अंत में उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए औपचारिक रूप से आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए विचारों को विकसित करने तथा नवाचार एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
*डीन स्कूल आफ लॉ एंड लीगल स्टडीज प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार दीक्षित ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, आयोजक टीम, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया*।
इस अवसर पर चेयरपर्सन श्रीमती प्रभा जुयाल, प्रेसिडेंट एम एल जुयाल, वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो डॉ आशीष सेमवाल, रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ आर बी सिंह, प्रिंसिपल बीएड डॉ सीता जुयाल,प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार दीक्षित सहित सभी स्कूल के प्रिंसिपल, डीन शिक्षक उपस्थित थे।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News