Homeराज्य समाचारउत्तराखंडशारीरिक ही नहीं, मानसिक विकास में भी खेलों की अहम भूमिका :...

शारीरिक ही नहीं, मानसिक विकास में भी खेलों की अहम भूमिका : गणेश जोशी

खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं : गणेश जोशी

पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ें बच्चे, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें : गणेश जोशी

खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन एवं टीम भावना का भी करते हैं निर्माण : गणेश जोशी*

देहरादून, 28 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के शेरपुर स्थित श्रीराम सेंट्रल स्कूल के वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही देश का आने वाला भविष्य हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मन भी स्वस्थ रहता है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करने का जज्बा विकसित करते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेल हमें हार और जीत दोनों को समान भाव से स्वीकार करना सिखाते हैं। जीत हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, जबकि हार हमें अपनी कमियों को पहचानकर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने और अपने विद्यालय, परिवार एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। खेलो इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से देश की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को वार्षिक खेल दिवस के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर चेयरमैन अनिल गर्ग, निदेशक गौरव गर्ग, प्रधानाचार्य एस.के मिश्रा सहित छात्र छात्राएं शिक्षकगण अभिभावकगण उपस्थित रहे।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News