Homeराज्य समाचारउत्तराखंडअल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का मानदेय बढ़ाने पर सीएम का आश्वासन

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का मानदेय बढ़ाने पर सीएम का आश्वासन

6000 से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग पर मुख्यमंत्री का सकारात्मक रुख

अध्यक्ष बलजीत सोनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; यूपी और अन्य आयोगों के बराबर मानदेय की अपील
देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आयोग के नामित सदस्यों का मानदेय 6000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
अध्यक्ष बलजीत सोनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि आयोग अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक हितों के संरक्षण व संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सदस्यगण अपने क्षेत्रों में भ्रमण, जनसुनवाई, निरीक्षण और विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका अदा करते हैं। वर्तमान में उन्हें मात्र 6000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, जो उनके दायित्वों और कार्यों को देखते हुए अत्यंत कम है।
उन्होंने उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग तथा राज्य के अन्य आयोगों (जनजाति आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग) में नामित सदस्यों का मानदेय बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। समान कार्य और दायित्वों को देखते हुए उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों को भी समान मानदेय दिए जाने की अपील की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द ही सदस्यों को मानदेय वृद्धि का लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से आयोग के सदस्यों के मानदेय बढ़ाने संबंधी पत्राचार उच्च स्तर पर किया जा रहा था। अध्यक्ष बलजीत सोनी ने 16 नवंबर 2026 को भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मांग को दोहराया था।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News