Homeराज्य समाचारदर्दनाक हादसा: ऋषिकेश में खाई में गिरा वाहन, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद...

दर्दनाक हादसा: ऋषिकेश में खाई में गिरा वाहन, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत

 

ऋषिकेश क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी विनोद शर्मा ड्यूटी समाप्त कर वापस चौकी लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे का पता सुबह राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद चला।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खाई से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विनोद शर्मा मूल रूप से डोईवाला के रानीपोखरी क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस सेवा में आने से पहले वह भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के कारण वह पुलिस विभाग में काफी लोकप्रिय थे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News