Homeराज्य समाचाररामलीला मैदान का शुद्धिकरण करवा भाजपा ने अपनी दलित विरोधी मानसिकता का...

रामलीला मैदान का शुद्धिकरण करवा भाजपा ने अपनी दलित विरोधी मानसिकता का दिया परिचय

 

देहरादून: बीती आठ अगस्त को हल्द्वानी के राम लीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की ऐतिहासिक रैली की सफलता से बौखलाये भाजपाइयों में रामलीला मैदान हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन करवा कर व मैदान में गंगाजल छिड़कवा कर अपनी दलित पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि यह बड़े शर्म की बात है कि आज के युग में भी भाजपा दलित विरोधी मानसिकता से ग्रस्त है और एक राष्ट्रीय नेता जो देश के सबसे बड़े व प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष है उनको भी उसी नजर से देख रही है जिस नजर से वे देश भर के गरीब अनुसूचित जाति वर्ग व पिछड़े वर्ग के लोगों को देखते हैं और उनके साथ व्यवहार करते हैं। श्री धस्माना ने कहा कि यह भाजपा की जातिवाद की सड़ी गली मानसिकता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा समय समय पर इसका प्रदर्शन बेशर्मी से करती रही है जब पूर्व में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में व संसद के नए भवन के उद्घाटन अवसरों पर देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को इसी कारण आमंत्रित नहीं किया गया। श्री धस्माना ने कहा कि भाजपा को भारत के संविधान से भी इसीलिए नफरत है क्योंकि उसका निर्माण बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जी के नेतृत्व में हुआ। श्री धस्माना ने कहा कि अब देश भाजपा की इस नफ़रती व घृणा जातिवाद व सांप्रदायिक विभाजनकारी सोच को जान गया है और आने वाले समय में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News