Homeराज्य समाचारराम शिव व देश तीनों को धोखा देने का काम किया भाजपा...

राम शिव व देश तीनों को धोखा देने का काम किया भाजपा ने:  सूर्यकांत धस्माना

कांग्रेस प्रदेश व्यापी कार्यक्रम में जनता को भाजपा का असली चरित्र बताएगी: सूर्यकांत धस्माना

देहरादून:भगवान केदारनाथ को ठगा भगवान राम के यहां डकैती डाली और भारतीय सेना के बहादुर छ जांबाज शहीदों के बारे में देश की संसद देश की जनता को गुमराह किया झूठ बोलकर ये भाजपा का असली चरित्र आज देश की जनता के सामने बेनकाब हो गया है यह बात आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम और देश के बारह ज्योतिर्लिंग में से एक श्री केदारनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह से भाजपा के नेतृत्व वाली बीकेटीसी के लोगों ने 223 किलोग्राम सोना चोरी कर लिया। अब देश और दुनिया के करोड़ों सनातनियों की आस्था विश्वास व श्रद्धा के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के रामजन्म भूमि अयोध्या स्थित राम मंदिर से कई सौ करोड़ रुपए, सोना, चांदी के चढ़ावे पर राम मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने डकैती डाल दी जिससे करोड़ों सनातनियों की आस्था विश्वास व श्रद्धा पर डाका डाला गया है और अब सबसे बड़ी खबर जो आज आई है वह यह कि देश की सेना देश की जनता और देश की संसद को भी झूठ बोल कर धोखा दिया गया उन छ जांबाज जवानों की शहादत को तरह महीनों तक छुपा कर और संसद में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा झूठ बोल कर की ऑपरेशन सिंदूर में देश का कोई सैनिक शहीद नहीं हुआ। श्री धस्माना ने कहा कि भाजपा का यही असली चरित्र है और देश की जनता सचाई जानने लगी है और राम द्रोह शिव द्रोह और देश द्रोह के लिए इनको कभी माफ नहीं करेगी।
श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस भाजपा के इन कारनामों को जनता के बीच ले जाएगी और आगामी दिनों में पार्टी के प्रदेश व्यापी कार्यक्रमों में पार्टी नेता इन मुद्दों को जनता के बीच जोर शोर से उठाएंगे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News