
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री खजान दास व अनेक गणमान्य लोग पहुंचे राम मंदिर
देहरादून: पूरी की प्रसिद्ध भगवान की जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य स्वरूप आज देहरादून के प्रसिद्ध राममंदिर मित्रलोक कॉलोनी से विधिवत पूजा अर्चना के बाद रथ में विराजमान करवा कर भगवान जगन्नाथ भगवान बलभद्र व मां सुभद्रा की रथ यात्रा जय जयकार के साथ प्रारंभ की गई। इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों व देशवासियों को भगवान की रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उनके विधानसभा क्षेत्र से हर वर्ष यह ऐतिहासिक रथ यात्रा पंडित सतपति जी के संयोजकत्व में धूम धाम से निकाली जाती है। श्री धस्माना ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की मान्यता व उनके प्रति श्रद्धा और विश्वास पूरे देश और दुनिया में है और अब देहरादून की रथ यात्रा की चर्चा भी पूरे देश में होती है।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास , प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य सुभाष जोशी, पिछड़ा वर्ग समिति के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, कांग्रेस पार्षद श्रीमती संगीता गुप्ता, पूर्व पार्षद सुमित्रा ध्यानी, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, पूर्व पार्षद बिना बिष्ट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पृथ्वीनाथ मंदिर के अध्यक्ष संजय गर्ग ने किया। रथ यात्रा श्रीदेव सुमन नगर मित्रलोक कालोनी से शुरू हो कर चकराता रोड, तिलक रोड , झंडा बाजार होते हुए वापस मित्रलोक कालोनी पहुंच कर संपन्न हुई।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
