Homeराज्य समाचारAction: राजपुर रोड के VIP इलाके में MDDA का चला डंडा, मचा...

Action: राजपुर रोड के VIP इलाके में MDDA का चला डंडा, मचा हड़कंप: तीन अवैध डुप्लेक्स सील  

 

नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई

राजधानी के सबसे पॉश और वीआईपी क्षेत्र राजपुर रोड स्थित जाखन में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन निर्माणाधीन डुप्लेक्स भवनों को सील कर दिया जाखन स्थित थापा निवास वाली गली में कपिल कपूर द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के तीन डुप्लेक्स भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के बाद इस निर्माण को चिन्हित किया गया था। नियमानुसार किसी भी आवासीय या व्यावसायिक भवन के निर्माण से पूर्व प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य होता है, लेकिन संबंधित निर्माणकर्ता ऐसा करने में विफल रहा।

 

*बार-बार नोटिस के बावजूद नहीं रुका निर्माण*

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि निर्माणकर्ता को कई बार नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे। क्षेत्रीय अधिकारियों एवं अभियंताओं द्वारा मौके पर निरीक्षण कर निर्माण कार्य बंद कराने का प्रयास भी किया गया, लेकिन निर्देशों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य लगातार जारी रखा गया। इसके बाद एमडीडीए ने सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया। एमडीडीए के संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देश पर अवर अभियंता सचिन तोमर, अवर अभियंता उमेश वर्मा एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर के नेतृत्व में विशेष टीम मौके पर पहुंची। टीम ने निर्माणाधीन तीनों डुप्लेक्स परिसरों को आधिकारिक रूप से सील कर दिया। साथ ही मौके पर मौजूद श्रमिकों को बाहर निकालकर निर्माण कार्य पूरी तरह बंद करा दिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सील से किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा शहर के नियोजित विकास में बाधा बनने वाले किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।

*अवैध निर्माण पर नहीं होगी कोई रियायत : बंशीधर तिवारी*

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून, क्षेत्रों में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित निर्माणकर्ता को पर्याप्त अवसर दिए गए, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया। शहर के नियोजित विकास से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा और बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, नियमों का उल्लंघन करने पर भवन सील या ध्वस्त किया जाएगा।

*अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही:- मोहन सिंह बर्निया*

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि जाखन में की गई कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अवैध निर्माण जारी रखना गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में देहरादून के अन्य क्षेत्रों में भी बिना मानचित्र स्वीकृति के चल रहे निर्माणों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News