Homeराज्य समाचारउत्तराखंडरामकुमार वालिया के जन्मदिवस समारोह में उमड़ा जनसैलाब: 500 लोगों ने थामा...

रामकुमार वालिया के जन्मदिवस समारोह में उमड़ा जनसैलाब: 500 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

वालिया के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन, पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रीतम सिंह रहे मौजूद

‘कांग्रेस की चादर’ पहनाकर 500 लोगों का सम्मान, कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

रामकुमार वालिया के जन्मोत्सव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जुटे दिग्गज नेता

 

कांग्रेसी नेता तथा सर्व समाज महासंघ के अध्यक्ष रामकुमार वालिया के जन्म दिवस पर उमड़ा जन सैलाब, 500 लोगों को पहनाई गई “कांग्रेस की चादर”

समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रीतम सिंह सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस के नेता

देहरादून I वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड एवं सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया के जन्म दिवस पर आज यहां प्रकाश पैराडाइज वेडिंग पॉइंट जीएमएस रोड पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी रहे तथा विशिष्ट अतिथि कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी की गरिमामई उपस्थिति रही I सभा का संचालन कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा डिसौनी ने किया I सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने कहा कि आज एक बार फिर श्री राम कुमार वालिया ने दिखा दिया है कि वह वास्तव में सर्व समाज के नेता हैं I उत्तराखंड का सर्व समाज उनके साथ है, उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए उनका बेटा वैभव वालिया भी मजबूती के साथ धर्मपुर विधानसभा में कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं I उन्होंने कहा कि आज पूरे उत्तराखंड में बदलाव की लहर चल रही है और जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त है I उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीब आदमी का कोई काम नहीं हो रहा है I ऐसे में जनता कांग्रेस में आशा भरी दृष्टि से कांग्रेस की ओर देख रहे हैं I उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड का जनमानस बड़ी संख्या में कांग्रेस के साथ जुड़ने का काम कर रहा है तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह जी मजबूती के साथ कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रहे हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की आवाज को उठाने का काम कर रहे हैं I श्री रावत ने कहा कि अब समय आ गया है जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद बुलाकर एक मंच पर आ जाना चाहिए तथा जिस प्रकार भी हो कांग्रेस को मजबूत बनाना चाहिए I उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार में किए गए अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय आ गया है, जो कांग्रेस की सरकार में ही संभव है I


सभा के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ विधायक तथा उत्तराखंड के अति वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि यह बात सही है कि रामकुमार वालिया के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिली है, जिस प्रकार श्री वालिया सभी समाज के लोगों को एकजुट कर कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं, लोगों को कांग्रेस की चादर पहनकर सम्मान करने का काम कर रहे हैं उससे निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और सर्व समाज का आशीर्वाद एवं साथ कांग्रेस को मिले, तभी उत्तराखंड के अंदर वर्तमान की जन विरोधी सरकार को उखाड़ कर कांग्रेस की सरकार यहां स्थापित करने का कार्य किया जा सकेगा I इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने वैभव वालिया के कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि वैभव वालिया पूरी ताकत मजबूती के साथ निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं तथा कांग्रेस को मजबूती देने का काम कर रहे हैं आज भी जो कुछ लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने का कार्य किया है उसके लिए वैभव वालिया आदि का तथा सभा आयोजन रामकुमार वालिया का बहुत-बहुत धन्यवाद I
कार्यक्रम में कई लोगों ने कांग्रेस का दामन भी थामा,जिनमें मुख्य रूप से रजनीश, धीरेंद्र जायसवाल, हारून अंसारी, देवेन्द्र जायसवाल आदि शामिल रहे I सभा को मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में हरीश रावत, प्रीतम सिंह के अतिरिक्त पूर्व केबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व राज्य मंत्री धीरेंद्र प्रताप, पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल, नवीन जोशी, प्रदीप जोशी, कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर, कांग्रेस नेता संजय काला, संजय शर्मा, अशोक मल्होत्रा, मनमोहन शर्मा, राजेश वालिया, ट्विंकल अरोड़ा, अजय रावत,
प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व राज्य मंत्री मेलाराम प्रजापति, राजकुमार जायसवाल, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, मधुसूदन सुंदर्याल, अबरार अहमद, फारूक चौधरी, तनवीर अहमद, राजकुमार, मोहित उपाध्याय, विकास नेगी, विनोद कुमार, सीपी सिंह, नानक चंद, राव नसीम अहमद, रिहाना परवीन, शौकीन अहमद, पूर्व प्रधान हाजी सुलेमान, हरेंद्र गुसाई, मोहित कुमार, जमाल अहमद, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, पूर्व पार्षद सीताराम नौटियाल, रामबाबू, जेपी यादव, सुरेंद्र बिष्ट, विनोद कुमार, अमनदीप सिंह, हर मोहिंदर सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य हरेंद्र सिंह गुसाईं, अमन सिंह, इंदू सिंह आदि उपस्थित रहे I

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News