Homeराज्य समाचारराजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में कुमारी अलका वर्मा द्वारा प्रेरणादायक ऑनलाइन सत्र...

राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में कुमारी अलका वर्मा द्वारा प्रेरणादायक ऑनलाइन सत्र का आयोजन

 

राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में “Conscious Engineering: A Strategic Masterclass for Mind Mastery” विषय पर एक ऑनलाइन सत्र का आयोजन

दिनांक 21 मई 2026 को राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में “Conscious Engineering: A Strategic Masterclass for Mind Mastery” विषय पर एक ऑनलाइन सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह प्रेरणादायक सत्र कुमारी अलका वर्मा द्वारा संचालित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक महोदय डॉ अमित अग्रवाल द्वारा कुमारी अलका वर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन कर किया गया। निदेशक महोदय ने अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे ज्ञानवर्धक एवं व्यक्तित्व विकास आधारित सत्रों से अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
सत्र के दौरान कुमारी अलका वर्मा ने माइंड मास्टरी, आत्म-नियंत्रण, सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु आवश्यक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनने एवं अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया।
ऑनलाइन सत्र में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताया। संस्थान की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के व्यक्तित्व विकास एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में संस्थान के कुल सचिव श्री संदीप कंडवाल, श्रीमती मोनिका बर्तवाल, डॉ0 बीना खाती आदि शिक्षक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News