Homeराज्य समाचाररायवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया...

रायवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

 

01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई पानी की मोटर बरामद

दिनांक: 03-05-26 कोतवाली रायवाला पर वादी श्री सन्त बद्रीश महाराज निवासी 09 श्रीरान विजय हनुमन्त आश्रम ठाकुरपुर पान्डे प्लाट रायवाला देहरादून द्वारा लिखित तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के बाहर से पानी की मोटर चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0 67/2026 धारा: 303(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली रायवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिया एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त सर्विलांस के माध्यम से भी अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी की गई। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 04/05/2026 को चैकिंग अभियान के दौरान रेलवे अन्डरपास के किनारे जगल के पास से मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त राहुल पुत्र धर्म सिंह को घटना में चोरी की गई पानी की मोटर के साथ गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- राहुल पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम असदपुर करन्जाली थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उ०प्र० उम्र 32 वर्ष

*बरामदगी:* घटना में चोरी की गई पानी की मोटर

*पुलिस टीम:*
1. अ0उ0नि0 योगेन्द्र खोटियान
2. हे0का0 योगेन्द्र सिंह
3. का0 मुनीष कुमार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News