Homeराज्य समाचारउत्तराखंडपूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन दिलाने की मांग:  मोर्चा ने सीएम...

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन दिलाने की मांग:  मोर्चा ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन

यूजेवीएनएल में तैनात पूर्व सैनिकों को मिले समान वेतन का लाभ: रघुनाथ सिंह नेगी

सीएम से मिले जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष, पूर्व सैनिकों के वेतन मुद्दे पर कार्रवाई की मांग

यूपीसीएल की तर्ज पर यूजेवीएनएल के पूर्व सैनिकों को भी मिले समान वेतन: मोर्चा

मुख्यमंत्री से की पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग मोर्चा ने देहरादून-जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उपनल के माध्यम से जल विद्युत निगम में कार्योजित पूर्व सैनिकों को सामान कार्य- समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा | श्री धामी ने कार्यवाही का भरोसा दिलाए | नेगी ने कहा कि यूपीसीएल में कार्योजित पूर्व सैनिकों को लाभ अनुमन्य हो चुका है | नेगी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के मामले में जनहित याचिका संख्या 116/ 2018 कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य आदि याचिका में मा.उच्च न्यायालय द्वारा उपनल के माध्यम से कार्योजित/ प्रायोजित कार्मिकों को समान कार्य- समान वेतन आदि देने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में शासन द्वारा 3 फरवरी 2026 के द्वारा समान कार्य- समान वेतन दिए जाने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए थे | उक्त निर्देशों के अनुपालन में लगभग सभी विभागों/ निगमों द्वारा पूर्व सैनिकों को समान कार्य- समान वेतन आदि दिये जाने के निर्देश का अनुपालन हो चुका है, लेकिन यूजेविएनएल द्वारा आज तक उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया गया| मोर्चा को भरोसा है कि पूर्व सैनिकों को बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा |

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News