Homeराज्य समाचारउत्तराखंडहिमाचल प्रदेश में देहरादून फुटबॉल एकेडमी का जलवा:  DFA को मिली फेयर...

हिमाचल प्रदेश में देहरादून फुटबॉल एकेडमी का जलवा:  DFA को मिली फेयर प्ले ट्रॉफी

 

52वें ऑल इंडिया हॉट वेदर फुटबॉल टूर्नामेंट में उत्तराखंड की एकमात्र आमंत्रित टीम रही DFA, सेमीफाइनल तक पहुंचकर बढ़ाया प्रदेश का मान

देहरादून, 23 नवंबर 2026। उत्तराखंड फुटबॉल के लिए गर्व की खबर है। देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) की टीम ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आयोजित 52वें ऑल इंडिया हॉट वेदर फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फेयर प्ले ट्रॉफी हासिल की। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में DFA ने अपने खेल, अनुशासन और शानदार टीम भावना से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

17 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न फुटबॉल टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट के आयोजक सचिव राजेंद्र सिंह गुप्ता ने देश की विभिन्न टीमों को आमंत्रित किया था। उत्तराखंड से देहरादून फुटबॉल एकेडमी एकमात्र टीम रही, जिसे इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला। आयोजकों की ओर से सभी टीमों के लिए रहने, खाने और आने-जाने की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी।

DFA की टीम ने अपने पहले लीग मुकाबले में सुदेवा FC के साथ 3-3 गोल से रोमांचक ड्रॉ खेला। दूसरे मुकाबले में हरियाणा FC के खिलाफ 1-1 गोल से मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के बाद अंकों के आधार पर DFA ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में DFA का मुकाबला चंडीगढ़ FC से हुआ, जिसमें टीम को कड़े संघर्ष के बाद 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए आयोजकों ने देहरादून फुटबॉल एकेडमी को फेयर प्ले ट्रॉफी से सम्मानित किया।

इस उपलब्धि पर DFA के संस्थापक अध्यक्ष एवं हेड कोच डॉ. विरेंद्र सिंह रावत, टीम मैनेजर विमल सिंह रावत, असिस्टेंट कोच नितिन बुटोला तथा गोलकीपर कोच आशीष नेगी ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. विरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में गर्व की बात है। हमारी टीम ने सीमित संसाधनों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया और खेल भावना का परिचय दिया। फेयर प्ले ट्रॉफी पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और एकजुटता का सम्मान है। DFA भविष्य में भी उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

DFA टीम के खिलाड़ी:

पीयूष (कप्तान), ओम चौहान, रोहित, कुनाल, पुरुषोत्तम, इगनीश, अंकुर, आर्यन, रुद्रांश, नदीम, आकाश, अर्जुन, तनिष्क रमोला, गौरव, बलराम, बानू, अंकुर साह, वरुण एवं हिमांशु।

देहरादून फुटबॉल एकेडमी की इस उपलब्धि से उत्तराखंड के फुटबॉल जगत में खुशी की लहर है। टीम की इस सफलता को प्रदेश में फुटबॉल के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News