12.9 C
Dehradun
Wednesday, January 21, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडपूरे प्रदेश में चढ़ा होली का रंग, राजभवन में भी जमकर खेली...

पूरे प्रदेश में चढ़ा होली का रंग, राजभवन में भी जमकर खेली गई होली

राजभवन में आज होली के पावन अवसर पर रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नेता मंत्रीगण, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक दूसरे के साथ खूब होली खेली और एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस पावन पर्व की राज्यपाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पावन पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं बल्कि प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में आनंद उमंग और नई ऊर्जा का संचार करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख समृद्धि शांति और खुशहाली के लिए कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News