Homeराज्य समाचारप्रोजेक्ट रक्षक में छात्राओं ने आईटीबीपी जवानों को बांधी राखी, जताया सम्मान...

प्रोजेक्ट रक्षक में छात्राओं ने आईटीबीपी जवानों को बांधी राखी, जताया सम्मान और आभार

लाॅ कॉलेज देहरादून की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, आईटीबीपी जवानों संग साझा किया आत्मीय रिश्ता

प्रोजेक्ट रक्षक में दिखा लाॅ काॅलेज देहरादून की लड़कियों का उत्साह
आई0टी0बी0पी0 के अधिकारियों और जवानों को राखियाँ बांधी
देहरादून 27 अगस्त। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लाॅ काॅलेज देहरादून द्वारा आज चर्चित कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट रक्षक’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। इस क्रम में काॅलेज के रोट्रेक्ट क्लब की छात्राएं रक्षाबंधन मनाने सीमाद्वारा स्थित आई0टी0बी0पी0 मुख्यालय पहुँची। छात्राओं ने वहाँ उपस्थित अधिकारियों और जवानों को राखियाँ बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। प्रोजेक्ट रक्षा का उद्ेदश्य देश की सीमाओं की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले आई0टी0बी0पी0 के वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आभार व्यक्त करना तथा रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर उनके साथ आत्मीयता का भाव साझा करना था।


इस अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब की चेयरपर्सन नाव्या रघुनाथ के मार्गदर्शन में काॅलेज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। आई0टी0बी0पी0 के द्वितीय कमांड एस0पी0 जोशी सहित अधिकारीगण विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित थे। बच्चों द्वारा नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्र सेवा, त्याग और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य किया और देश की सुरक्षा में लगे जवानों के समर्पण एवं बलिदान को सम्मान देने का यह सुंदर माध्यम बना।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पक्ष रोट्रेक्ट सदस्यों और आई0टी0बी0पी0 के अधिकारियों एवं जवानों के बीच हुआ संवाद भी रहा। छात्राओं को उनके अनुभवों, कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को समझने का अवसर मिला। इस संवाद ने छात्राओं को यह महसूस कराया कि देश की सुरक्षा केवल सीमाओं पर तैनात जवानों की जिम्मदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में उनके प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी, उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशी, कुलपति प्रो0 धर्मबुद्धि, उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा व प्राचार्या प्रो0 पूनम रावत ने छात्राओं की अनूठी पहल का स्वागत किया और इसे एक अनुकरणीय कदम बताया।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News