Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदेहरादून में रिश्तों का कत्ल: नशे में धुत बेटे ने पिता पर...

देहरादून में रिश्तों का कत्ल: नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला, उपचार के दौरान मौत

पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, बेटे के हमले में पिता की मौत
सहस्रधारा रोड पर दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने पिता को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

घरेलू कलह में आपा खो बैठा बेटा, सब्जी काटने वाले चाकू से पिता पर किया हमला

देहरादून। राजधानी देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित चालंग क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को घटनास्थल से हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को शाम करीब 7:15 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि नितिन राणा ने अपने पिता मदन राणा (62 वर्ष), निवासी चालंग, सहस्रधारा रोड, थाना राजपुर पर चाकू से हमला कर दिया है।  जिस सूचना पर थाना प्रभारी राजपुर मय पुलिस बल के घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे व घायल अवस्था में मदन राणा उपरोक्त को 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। दौराने उपचार डॉक्टर द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। मौके पर पुलिस द्वारा एफएसएल को आवश्यक कार्रवाई हेतु बुलाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी नितिन राणा को मौके से हिरासत में लिया गया।

*पूछताछ का विवरण:*
गिरफ्तार अभियुक्त नितिन राणा द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया कि अभियुक्त नितिन राणा नशे का आदि है तथा उसका अपने परिजनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी दौरान नशे में धुत अभियुक्त नितिन राणा की अपने पिता मृतक मदन सिंह राणा से पारिवारिक कलह के चलते बहस हो गई तथा मृतक अभियुक्त पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए उसे डांटने लगे। जिससे गुस्से व उत्तेजना में आकर उसने द्वारा घर के किचन में रखे हुए सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता पर जानलेवा हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। जिनकी उपचार के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में मृत्यू हो गई।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* नितिन राणा पुत्र धर्म सिंह राणा निवासी ग्राम चालंग सहस्त्रधारा रोड देहरादून उम्र 35 वर्ष।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News