Homeराज्य समाचारउत्तराखंडगंभीर रूप से बीमार वृद्धा की मदद को आगे आए कांस्टेबल शाहनवाज:...

गंभीर रूप से बीमार वृद्धा की मदद को आगे आए कांस्टेबल शाहनवाज: 87वीं बार किया रक्तदान

 

पुलिसकर्मी ने पेश की मानवता की मिसाल: प्लेटलेट्स गिरकर 4000 पहुंचने पर वृद्धा को दिया जीवनदान का सहारा

वर्दी के फर्ज के साथ इंसानियत की जिम्मेदारी भी निभा रहे शाहनवाज, 87 बार कर चुके हैं रक्तदान

*बुजुर्ग महिला के परिजनों द्वारा दून पुलिस का किया आभार प्रकट*

*कां0 शाहनवाज द्वारा 87 वीं बार किया गया रक्तदान*

दिनांक: 09/11/2026 को व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि गम्भीर रूप से बीमार एक वृद्ध महिला, जो हिमालयन हास्पिटल जॉलीग्रान्ट देहरादून में उपचाराधीन है तथा जिनकी प्लेटलेट्स मात्र 4000 ही बची हैं को उपचार हेतु रक्त की नितान्त आवश्यकता है। सूचना पर पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त कां0 शाहनवाज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हास्पिटल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर उपचाराधीन महिला की सहायता की गयी, जिस पर उपचाराधीन महिला के परिजनों द्वारा पुलिसकर्मियों द्वारा उपलब्ध कराई गई त्वरित सहायता के लिये उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली को प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

*कां0 शाहनवाज इससे पूर्व भी 86 बार रक्तदान कर चुके हैं।*

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News