Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदिनदहाड़े 14 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा: प्लॉट के...

दिनदहाड़े 14 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा: प्लॉट के सौदे की रकम बनी लूट की वजह

14 लाख की लूट में अपनों के जानकार निकले लुटेरे, तीन गिरफ्तार; चार अन्य की तलाश

प्लॉट के सौदे की रकम बनी लूट की वजह, दिनदहाड़े मारपीट कर उड़ाए थे 14 लाख

एसएसपी के नेतृत्व में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

*24 घंटे के अंदर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए 1.50 लाख रुपये बरामद*

*पीड़ित ने भूमि के सौदे को लेकर अपने परिचित से प्राप्त किए थे 14 लाख रुपये*

*पीड़ित के परिचित के पास भूमि सौदे की भारी नकदी होने की अभियुक्तों को थी पहले से जानकारी*

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 1.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार, हरिपुर कलां निवासी राजेश कुमार सोनी ने 7 नवंबर को कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह प्लॉट के सौदे के सिलसिले में दिनेश तिवारी से 14 लाख रुपये नकद लेकर अपने साथियों ओमकार और गुरविंदर के साथ वाहन से इंद्रेश अस्पताल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक्टिवा और बाइक पर सवार 4-5 युवकों ने उनके वाहन को रोककर मारपीट शुरू कर दी। हमलावर वाहन की पिछली सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पटेलनगर पुलिस को विशेष टीमें गठित करने के निर्देश दिए। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने अल्का डेयरी से मेहूंवाला की ओर जाने वाले रास्ते से तीन आरोपियों सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटे गए 1.50 लाख रुपये बरामद हुए।
नकदी की जानकारी पहले से थी आरोपियों को
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिनेश तिवारी उनका परिचित था। उन्हें पहले से जानकारी थी कि वह प्लॉट के सौदे के सिलसिले में भारी नकदी लेकर कुछ लोगों से मिलने जा रहा है। इसी जानकारी के आधार पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जल्द पैसा कमाने के लालच में लूट की योजना बनाई। इसके बाद 7 नवंबर को इंद्रेश अस्पताल के पास राजेश कुमार सोनी और उनके साथियों के साथ मारपीट कर वाहन में रखे 14 लाख रुपये लूट लिए।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के साथ वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों की भी पहचान हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ लूट की घटना में शामिल प्रकाश में आए अन्य 04 अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियुक्तों के संभावित स्थान पर दबिशे दी जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण -*
01- सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र स्व0 पंजाब सिंह, निवासी रोहीत नगर, बुग्गावाला रोड, बिहारीगढ़, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर, उ0प्र0, हाल पता किरायेदार मनोज कुमार, निवासी देहराखास, उम्र 27 वर्ष
02- जसमीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी सुन्दरपुर, थाना बिहारीगढ़, हाल किरायेदार रामलीला ग्राउन्ड, पटेलनगर ईस्ट, पटेलनगर, देहरादून, उम्र-18 वर्ष

03- शक्ति सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, निवासी 219 राजपुर रोड, जेआरडी कॉलेज, देहरादून, उम्र 47 वर्ष

*बरामदगी -*
*1-* 1,50,000/- रुपये

*पुलिस टीम -*

1- निरी0 नरेश राठौड़, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
2- व0उ0नि0 मुकेश थलेडी
3- उ0नि0 आशीष कुमार
4- उ0नि0 ओमवीर सिंह
5- कॉ0 पंकज कुमार
6- कॉ0 गौरव कुमार
7- कॉ0 सूरज राणा
8- कॉ0 संदीप कुमार

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News