Homeराज्य समाचारउत्तराखंडनशे के खिलाफ दौड़ा देहरादून: डीएडी 2.0 मैराथन को गणेश जोशी ने...

नशे के खिलाफ दौड़ा देहरादून: डीएडी 2.0 मैराथन को गणेश जोशी ने किया फ्लैग ऑफ

‘देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन’ को मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी

‘रन फॉर लाइफ, से नो टू ड्रग्स’ का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे युवा
नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प को मिली रफ्तार, डीएडी 2.0 मैराथन आयोजित
खेल और फिटनेस ही नशे का विकल्प: गणेश जोशी
दून यूथ फाउंडेशन की मैराथन में युवाओं ने दिखाया उत्साह

दून यूथ फाउंडेशन की ‘देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन’ को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया फ्लैग ऑफ

देहरादून, 27 सितम्बर। दून यूथ फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित ‘डीएडी 2.0 – देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन 2026’ को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फ्लैग ऑफ किया। मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजन में विभिन्न श्रेणियों में दौड़ शामिल रही।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल, योग, फिटनेस और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर लाइफ, से नो टू ड्रग्स’ का संदेश आज की युवा पीढ़ी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक हैं। मंत्री जोशी ने दून यूथ फाउंडेशन के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशामुक्त देहरादून और नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से और मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और नशे से हमेशा दूर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम आयोजक एडवोकेट आकिब अहमद के अनुसार डीएडी मैराथन का उद्देश्य नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के साथ युवाओं और परिवारों को फिटनेस एवं सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ना है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News