
नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदर्शनकारियों द्वारा कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग और अमर्यादित व्यवहार किए जाने के मामले में उत्तराखंड IPS ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है।
एसोसिएशन ने अपने पत्र में कहा कि लोकतंत्र में विरोध और असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन इसकी आड़ में किसी लोक सेवक के साथ गाली-गलौज, अभद्रता, अपमानजनक व्यवहार या सरकारी कार्यालय की गरिमा भंग करना उचित नहीं है।
एसोसिएशन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण, अनुचित और घोर निंदनीय बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। पत्र में कहा गया कि इस तरह का व्यवहार केवल संबंधित अधिकारी का अपमान नहीं, बल्कि पुलिस सेवा की संस्थागत गरिमा और प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति भी गंभीर असम्मान है।
📍 नैनीताल | उत्तराखंड
#Nainital #Uttarakhand #IPS #Police #Congress #Protest #NainitalNews #UttarakhandNews #BreakingNews #TrueMediaHouse
