Homeराज्य समाचारBig Breaking: MDDA में बड़ा प्रशासनिक भूचाल, वीसी बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों-इंजीनियरों...

Big Breaking: MDDA में बड़ा प्रशासनिक भूचाल, वीसी बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों-इंजीनियरों की जिम्मेदारियां बदलीं

MDDA में सर्जिकल स्ट्राइक: जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण, कई कर्मियों की वापसी

वीसी बंशीधर तिवारी का बड़ा फैसला, MDDA में बदला प्रशासनिक ढांचा

प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर्मियों की वापसी, कार्यों का पुनर्वितरण कर जारी किए नए आदेश

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कार्यालय आदेश जारी कर इंजीनियरों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया है। साथ ही प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में वापस भेजने की कार्रवाई भी की गई है।

नए आदेश के तहत सेक्टर-01 से 12, परवादून, पछवादून, ऋषिकेश और मसूरी क्षेत्र के पटल सहायकों को अपने नियमित कार्यों के साथ सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम-2005 के तहत अपीलों के निस्तारण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्राधिकरण का कहना है कि इस पुनर्गठन का उद्देश्य कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाना, विकास कार्यों में तेजी लाना तथा अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News