मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा 1 मार्च से 7 मार्च तक ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी योग प्रेमियों और साधकों से इस महोत्सव में भाग लेने का आवाह्न करते हुए कहा कि उत्तराखंड पूरी दुनिया में योग और आध्यात्मिक की भूमि के रूप में पहचान है। ऋषिकेश न केवल योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी है बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक भी है। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव से पूरी दुनिया को भारत की इस प्राचीन विद्या का लाभ मिल सकेगा।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिजॉर्ट ऋषिकेश में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन 1 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के ख्याति प्राप्त योगाचार्य, साधकों और प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों और ध्यान वीडियो का अभ्यास कराएंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में योग प्रशिक्षक किया दिया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां एवं आध्यात्मिक संतों के प्रवचन भी होंगे।