10.4 C
Dehradun
Friday, November 14, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमहिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध शर्मनाक, सरकार जवाब दे-सूर्यकांत धस्माना देहरादून:

महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध शर्मनाक, सरकार जवाब दे-सूर्यकांत धस्माना देहरादून:

 

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बलात्कार,हत्या,दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न समेत हिंसा के आंकड़े भयावह , कांग्रेस करेगी प्रदेश व्यापी जन आंदोलन

जिस प्रदेश की रीड की हड्डी महिला हो और जिसे देश और दुनिया में देवभूमि के नाम से पुकारा जाता हो उस प्रदेश उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ हत्या, बलात्कार, दहेज हत्या व दहेज उत्पीड़न समेत हिंसा के मामले देश के पर्वतीय राज्यों में नंबर एक पर हों यह विषय सरकार के साथ साथ पूरे प्रदेश के लिए शर्मनाक है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। सूचना के अधिकार में एक अधिवक्ता नसीमुद्दीन द्वारा उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूचना से जो वर्ष २०२३ में उत्तराखंड राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की विभिन्न श्रेणियों के अपराधों का खुलासा हुआ है वह बेहद खौफनाक है व उत्तराखंड जैसे शांतिप्रिय माने जाने वाले राज्य के लोगों के लिए ना केवल शर्म का विषय है बल्कि डराने वाला आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक साल में बलात्कार के ४२२ मामले दहेज हत्या के ४८ मामले दहेज उत्पीड़न के १०१६ मामले, महिला अपहरण के ६९८ मामले महिलाओं पर हमले व मारपीट के ६२४ मामले और महिला अपमान के २६ मामले दर्ज होना इस बात की पुष्टि करता है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ रही है और कानून का डर भय अपराधियों के दिमाग से समाप्त हो गया है। श्री धस्माना ने कहा कि राज्य में इस वर्ष भी महिलाओं के खिलाफ बलात्कार हत्या व दहेज उत्पीड़न के मामलों में वृद्धि हुई है और सबसे खराब बात यह है कि ताकतवर लोग व सत्ता धारी पार्टी के लोग महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों में शामिल हैं और सत्ता के संरक्षण के कारण ऐसे अपराधियों के हौसले अपराध करने के लिए और बुलंद हो जाते हैं। श्री धस्माना ने कहा कि राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आप प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू करेगी।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News