Homeक्राइममादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 03 नशा तस्करों को पुलिस ने...

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 03 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: 02 लाख की स्मैक बरामद

एसएसपी देहरादून की कुशल रणनीती से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर

 

अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 06.28 ग्राम अवैध स्मैक तथा 4 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में चल रहे “*ऑपरेशन प्रहार”* के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

*1- कोतवाली विकासनगर:*

*6.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार:*

विकासनगर पुलिस द्वारा दिनांक: 16/05/2026 की रात्रि में चैकिंग के दौरान आदर्श नगर, शिव लोक कालोनी हरबर्टपुर क्षेत्र से 01 अभियुक्त विनय कुश पुत्र श्री अरुण कुमार को 06.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट मे अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

विनय कुश पुत्र श्री अरुण कुमार निवासी ग्राम- बलपा, पो0- शामली तहसील शामली, उ0प्र0 हाल निवासी न्यू दुर्गापुरी कॉलोनी, सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 29 वर्ष

*बरामदगी :-*

06.28 ग्राम अवैध स्मैक

*2- थाना नेहरू कॉलोनी*

*02 अभियुक्तों को 04 किलो 90 ग्राम अवैध गांजे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

दिनांक 15-05-2026 की रात्रि नेहरुकोलोनी कॉलोनी पुलिस द्वारा अजबपुर फ्लाईओवर के पास से चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तो को 4 किलो 90 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्व थाना नेहरूकॉलोनी पर मु0अ0सं0-175/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

1- शिवा पांडे पुत्र वीरेंदर पांडे निवासी वार्ड नंबर 41 जासो बक्सर जिला बक्सर बिहार उम्र 24 वर्ष।

*बरामदगी*: 02 किलो 40 ग्राम

(2) रवि कुमार शाह निवासी वार्ड नंबर 41 जासो बक्सर जिला बक्सर बिहार उम्र 33 वर्ष।

*बरामदगी:* 02 किलो 50 ग्राम

*कुल 04 किलो 90 ग्राम गांजा।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News