देहरादून: एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बीते शुक्रवार को चमोली जनपद में जिला स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ( दिशा ) की बैठक जिसे गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी ने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति जानने के लिए लिया उसमें जिले के दोनों विधायक का नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष द्वारा गोपेश्वर में मौजूद रहने के बावजूद अनुपस्थित रहना भाजपा में चल रहे सत्ता संघर्ष व गुटबाजी की कहानी बयां कर रहा है। अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि जिस समय संसद महोदय गोपेश्वर के कलैक्ट्रेट स्थित सभागार में दिशा की बैठक ले रहे थे उसी वक्त जनपद के दोनों विधायक व नगरपालिका अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बैठे थे और सांसद के द्वारा पता चलने पर उनको बुलवाने के लिए एक अधिकारी को भेजा गया था जिस पर विधायक गणों द्वारा बैठक में जाने के लिए साफ मना कर दिया गया और फिर बैठक के बाद सांसद महोदय स्वयं विधायकों से मिलने निरीक्षण भवन पहुंचे।
श्री धस्माना ने कहा कि यह सामान्य घटना नहीं है और इससे साफ साफ प्रदेश भाजपा में चल रही गुटबाजी का खुले आम शक्ति प्रदर्शन है। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश में सत्ताधारी दल में चल रहे इस धड़ेबाजी से राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है और जनता को उसकी सजा भुगतनी पड़ रही है।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
