Homeराज्य समाचारउत्तराखंडबाघ के हमले में महिला की मौत पर गणेश गोदियाल ने जताया...

बाघ के हमले में महिला की मौत पर गणेश गोदियाल ने जताया दुख: पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग

 

बछेली में बाघ के हमले से महिला की मौत: पीड़ित परिवार से मिले गणेश गोदियाल

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग

बाघ के हमले में महिला की मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने मृतक के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना, प्रशासन से उचित मुआवजे की की मांगः- डॉ0 प्रतिमा सिंह

पौड़ी गढ़वाल के बछेली ग्रामसभा में बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि बाघ के हमले में महिला की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक घटना है। परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत महिला के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पौड़ी गढ़वाल सहित प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं ग्रामीणों के जीवन और सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों, खेती-बाड़ी और मवेशियों की देखभाल के लिए भी भय के माहौल में रहना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन और वन विभाग की जिम्मेदारी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित एवं पर्याप्त मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराया जाए, ताकि इस कठिन समय में परिवार को आर्थिक राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने वन विभाग एवं जिला प्रशासन से क्षेत्र में बाघ की सक्रियता पर प्रभावी निगरानी रखने, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की।

श्री गोदियाल ने कहा कि किसी परिवार के सदस्य की इस प्रकार असमय मृत्यु केवल उस परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की पीड़ा है। ग्रामीणों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराने और क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।

डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रदेश प्रवक्ता

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News