
हरिद्वार – उत्तराखंड के पारंपरिक पर्यावरण पर्व हरेला के अवसर पर रोटरी क्लब कंखल ने एक विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। इस अभियान के अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण किया गया, जिससे समाज में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब के सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इस अवसर पर रोटेरियन अध्यक्ष राजीव अरोरा, सचिव मनोज सुबुद्धि, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन हरपाल सिंह, रोटेरियन अनुभव गर्ग, रोटेरियन प्रदीप अग्रवाल, रोटेरियन प्रिंस, रोटेरियन भानु भाटिया तथा एन्स अनुपा सुबुद्धि और गीता जी का विशेष सहयोग रहा।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि हरेला पर्व प्रकृति और जीवन के गहरे संबंध का प्रतीक है। वृक्षारोपण के माध्यम से न केवल पर्यावरण को संजीवनी मिलती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और हरित भविष्य का निर्माण भी होता है।रोटरी क्लब कंकाल का यह प्रयास स्थानीय समाज में पर्यावरणीय चेतना जगाने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।
डॉ. शीलू सिंह भाटिया
