Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकोदा-झंगोरा की खेती से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बना रहे उत्तराखंड के...

कोदा-झंगोरा की खेती से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बना रहे उत्तराखंड के किसान : गणेश जोशी

 

स्वदेशी महोत्सव के पाँचवें दिन उद्यमिता किसान सम्मान समारोह में किसानों और उद्यमियों के योगदान को मिला

पहाड़ के मोटे अनाज को मिल रही वैश्विक पहचान, किसानों की आर्थिकी को लग रहे पंख

किसानों और उद्यमियों के परिश्रम से मजबूत होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था : गणेश जोशी

स्वदेशी महोत्सव के पाँचवें दिन उद्यमिता किसान सम्मान समारोह में किसानों और उद्यमियों के योगदान को मिला भव्य सम्मान, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उत्साहवर्धन

​देहरादून: किसानों के कठिन परिश्रम को सम्मानित करने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित दस दिवसीय ‘स्वदेशी महोत्सव’ (उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी) के पाँचवें दिन भव्य ‘उद्यमिता किसान सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। 13 नवंबर से 22 नवंबर तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित महोत्सव के पाँचवें दिन स्मृति विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अपने संबोधन के दौरान पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था जब हमने ‘कोदो-झंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे’ का नारा दिया था, और आज हमारे किसान कोदो, झंगोरा तथा अन्य मोटे अनाजों को उगाकर न केवल अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचा रहे हैं।

​उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में किसानों और छोटे उद्यमियों के पास अपार संभावनाएं हैं। कृषि और स्थानीय उद्यमिता को मजबूत किए बिना आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा नहीं किया जा सकता। सरकार किसानों की आय बढ़ाने, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कृषि को प्रोत्साहित करने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने महोत्सव के पाँचवें दिन विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का बारीकी से निरीक्षण भी किया।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक एवं समाजसेवी चौधरी परमाल सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि किसानों और उद्यमियों का यह सम्मान वास्तव में उनके अथक परिश्रम, समर्पण और आत्मनिर्भरता की भावना का सम्मान है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए कृषि और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करना समय की सबसे बड़ी मांग है। ऐसे आयोजन मेहनतकश किसानों और उद्यमियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

​कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री मधु भट्ट ने कहा कि महिला उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई मजबूती दी जा सकती है। आज महिलाएं अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाले ऐसे मंच महिलाओं और छोटे उद्यमियों के लिए नए और बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्वदेशी महोत्सव लोकल कलाकारों के माध्यम से हमारी संस्कृति और संस्कारों को भी बढ़ावा दे रहा है, जहाँ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोक कलाओं और सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जो कि अत्यंत सराहनीय है।

​महोत्सव के पाँचवें दिन लगाए गए विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प, अनूठे कृषि उत्पादों और स्थानीय उद्यमिता को एक व्यापक मंच मिला। इस तरह के आयोजनों से स्थानीय उत्पादकों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार, विपणन और नए ग्राहकों तक पहुँच बनाने में बड़ी मदद मिल रही है।

​कार्यक्रम के दौरान श्री गोवर्धन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धर्मपुर के छात्र-छात्राओं ने स्वदेशी अपनाने, अपनी समृद्ध संस्कृति को सहेजने तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाते हुए एक बेहद आकर्षक और संदेशपरक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

​इस सफल और भव्य आयोजन को संपन्न करने में प्रवीण पुरोहित, आधार वर्मा, प्रवीण ममगाई, रविंद्र बोरा, हेमा, राहुल, वीरेन्द्र यादव, रविन्द्र मोहन, सुमन चौहान, कमलदीप, रूपा यादव, अंजली भट्ट और सुरेश सुयाल सहित कई गणमान्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News