Homeराज्य समाचारउत्तराखंडबद्रीनाथ हाईवे गूलर बस हादसा: एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, घायलों का जाना...

बद्रीनाथ हाईवे गूलर बस हादसा: एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

घायलों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को दिए आवश्यक निर्देश

गूलर घाटी हादसे के पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर जनपद टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुःखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों एवं उनके परिजनों के साथ खड़ी है। घायलों के उपचार एवं प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News