33.2 C
Dehradun
Wednesday, March 26, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकेदारघाटी की जनता ने भाजपा पर जताया विश्वास, आशा नौटियाल को दिलाई...

केदारघाटी की जनता ने भाजपा पर जताया विश्वास, आशा नौटियाल को दिलाई भारी जीत: सीएम धामी ने केदारवासियों का किया धन्यवाद

 

केदार घाटी की जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दे दिया है । केदारनाथ  की जनता ने भाजपा के पक्ष में बहुमत देकर भाजपा को विजय बनाया है, इसी के साथ हॉट सीट केदारनाथ विधानसभा में महिला प्रत्याशी के रूप में आशा नौटियाल को विजय हासिल हुई है। केदारनाथ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रत्याशी बनाया था। वर्ष 2017 के बाद वह एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरी। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में वहां केदारनाथ विस की पहली विधायक चुनी गई, तब वहां भाजपा से प्रत्याशी थी। वर्ष 2007 में उन्हें क्षेत्रीय जनता ने अपना विधायक चुना था। इसके बाद दो बार चुनाव में उन्हें पराजय मिली।

भाजपा के धुआंधार प्रचार ने केदार घाटी की जनता ने आशा नौटियाल पर विजय उम्मीद जताई। आशा नौटियाल की जीत के साथ ही भाजपा को यहां बड़ी जीत मिली है। इस उप चुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

वहीं केदारनाथ उपचुनाव के दौरान कांग्रेस ने नई दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के शिलान्यास को मुद्दा बनाने पर जोर दिया था। लेकिन केदारनाथ मंदिर के चक्रव्यूह में कांग्रेस खुद ही फस गई।

90000 से अधिक मतदाता वाली केदारनाथ विधानसभा की जनता ने शनिवार को अपना जनादेश भाजपा के पक्ष में दे दिया। इसी के साथ केदारनाथ विधानसभा में महिला प्रत्याशी की जीत पर मिथक भी भाजपा ने दोहराया है। पिछले करीब 3 महीने से उपचुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा के दिग्गज नेता और उनके समर्थकों को आखिरकार विजय प्राप्त हुई। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News