
देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस ने कर्णप्रयाग में हाल ही में हुई घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने बताया कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा की सुचारु व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
*मुख्य निर्णय*
• 16 जून 2026 को कर्णप्रयाग क्षेत्र में हुई विवाद और मारपीट की घटना के संबंध में थाना कर्णप्रयाग में दो मुकदमें दर्ज किए गए थे।
• दोनों मुकदमों की विवेचना अब जनपद चमोली से जनपद हरिद्वार स्थानांतरित कर दी गई है। इनकी पर्यवेक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर करेंगे।
• सिख संगठनों द्वारा पुलिस आचरण को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए डीआईजी यशवंत सिंह चौहान को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे दो सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सौंपेंगे।
*पुलिस का बयान*
पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस सभी समुदायों और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है तथा हर मामले में कानून के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। सिख श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक प्रतीकों को रखने या लगाने पर कोई रोक नहीं है।गुरुद्वारों में लंगर सेवा पूर्ववत चल रही है।
