देहरादून के कालसी क्षेत्र के कचटा गांव में 23 वर्षीय नीलम की हत्या के मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी पति मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पत्नी के चरित्र पर शक के चलते मनोज ने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से फरार आरोपी को देर रात गांव से ही गिरफ्तार किया गया। अब उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को कालसी के कचटा गांव में 23 वर्षीय नीलम की उसके पति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि पत्नी के चरित्र पर शक के चलते मनोज ने घर में रखी पाठल से इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद राजस्व पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। देर रात पुलिस ने उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
बाइट 01: मनोज, हत्यारोपी

