Homeराज्य समाचारउत्तराखंडआईआईएम काशीपुर का देहरादून कैंपस शुरू होने की दिशा में बड़ा कदम:...

आईआईएम काशीपुर का देहरादून कैंपस शुरू होने की दिशा में बड़ा कदम: मुख्य सचिव ने किया भूमिपूजन

देहरादून में आईआईएम काशीपुर कैंपस का भूमिपूजन:  उच्च प्रबंधन शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन बोले— प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मैनेजमेंट शिक्षा के बेहतर अवसर होंगे उपलब्ध

देहरादून में बनेगा आईआईएम काशीपुर का कैंपस, छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

प्रदेश में उच्च शिक्षा को नई मजबूती, आईआईएम काशीपुर कैंपस का शिलान्यास

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

*विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर होंगे प्राप्त: मुख्य सचिव*

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को देहरादून में भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने आईआईएम काशीपुर का कैंपस देहरादून में स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून में आईआईएम काशीपुर का कैंपस खुलने से प्रदेश के साथ ही इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इससे विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में मैनेजमेंट से सम्बन्धित विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की उपलब्धता से उन्हें अपनी क्षमताओं को विकसित करने तथा नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर निदेशक आईआईएम काशीपुर प्रो. नीरज द्विवेदी एवं कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी देहरादून के मुख्य अभियंता श्री देवेंद्र प्रकाश सहित संबंधित विभागों एवं आईआईएम काशीपुर के अधिकारी उपस्थित रहे।

*सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग*

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News