18.9 C
Dehradun
Thursday, March 20, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादूनहिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 5वें देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं...

हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 5वें देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया

आज हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्य सेवक सदन में यूकोस्ट एवं हेस्को द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 5वें देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। यूकॉस्ट के नेतृत्व यह महोत्सव उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून जिले में स्थित कैंपस इंजीनियरिंग कॉलेजों में आयोजित किया जायेगा। इस महोत्सव के माध्यम से पूरे प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हो रहे नवाचारों से रूबरू कराया जायेगा। पूरे प्रदेश के 06 जिलों में देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी की विभिन्न विधाओं में 50 से अधिक कॉनक्लेव, कांफ्रेंस, वर्कशॉप, टॉक, एक्जीबिशन आयोजित की जाएँगी। इस महोत्सव में भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण संस्थान शामिल होंगे। इस वर्ष महोत्सव की टीम “लाइटनिंग यंग माइंड टू इन्नोवेट” रखा गया है। इस महोत्सव का तीन दिवसीय समापन समारोह उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में सम्पन्न होगा। 250 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र इस महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर हेस्को के अध्यक्ष पदमश्री, अनिल जोशी, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत, विधायक श्रीमति सविता कपूर, श्री किशोर उपाध्याय, श्री उमेश शर्मा काउ, इसरो देहरादून के निदेशक, आरपी सिंह, आईआईपी के निदेशक हरेंद्र बिष्ट सहित कई केंद्रीय वैज्ञानिक संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आरजे काव्या ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News