Homeक्राइमनियमों के उल्लंघन पर दून पुलिस की चौतरफा कार्यवाही

नियमों के उल्लंघन पर दून पुलिस की चौतरफा कार्यवाही

 

एसएसपी दून की सख्ती नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पड़ रही भारी

 

*ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान चलाते हुए विगत 02 दिनों में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 67 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*

*सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वाले व्यक्तियों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने*

*वाहनों में काली फिल्म, हूटर लगाने व यातायात नियमो के उल्लंघन पर दून पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही*

 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर संपूर्ण राज्य में चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक्त गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में विगत 02 दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 67 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा सभी वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 35 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया, जिन्हें थाने पर सख्त हिदायत देते हुए उनके पुलिस एक्ट में चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए आज दिनाँक 09/05/2026 को रायपुर के खलंगा क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में आकस्मिक रूप चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन पर 58 वाहनों के चालान किए गए, साथ ही 15 वाहनों को सीज किया गया, इसके अतिरिक्त जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में वाहनो में हूटर, काली फ़िल्म आदि का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए उनके चालान किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News