Homeराज्य समाचारउत्तराखंड"इंजीनियर्स डे" पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय में नवाचार का महाकुंभ: हैकाथॉन UUIH-2026 में...

“इंजीनियर्स डे” पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय में नवाचार का महाकुंभ: हैकाथॉन UUIH-2026 में 600 से अधिक छात्रों ने दिखाया हुनर

UUIH-2026 में गूंजा नवाचार का जज़्बा, 600+ विद्यार्थियों ने पेश किए तकनीकी समाधान

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के हैकाथॉन में युवा इंजीनियरों ने प्रस्तुत किए अभिनव आइडिया

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की तैयारी को मिला मंच, UUIH-2026 में 600 से अधिक प्रतिभागी
इंजीनियर्स डे पर तकनीकी नवाचारों की चमक, उत्तरांचल विश्वविद्यालय में भव्य हैकाथॉन
युवा मस्तिष्कों ने दिखाई रचनात्मक शक्ति, UUIH-2026 में नवाचारों की बौछार

 

“उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा इंजीनियर्स डे पर आयोजित आंतरिक हैकाथॉन UUIH-2026*

*हैकाथॉन में 600 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और अपनी नवाचारी तकनीकी अवधारणाओं एवं समाधान प्रस्तुत किए*

*Dehradun, 16 September 2026:* उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने इंजीनियर्स डे के अवसर पर उत्तरांचल यूनिवर्सिटी इंटरनल हैकाथॉन (UUIH-2026) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के माननीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र जोशी एवं कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि द्वारा किया गया ।
यह आंतरिक हैकाथॉन स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) के लिए एक पूर्व-आवश्यकता (Pre-requisite) है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य छात्रों को दैनिक जीवन की ज्वलंत समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करना, नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना तथा व्यावहारिक समस्या-समाधान क्षमता का विकास करना है ।
अपने उद्घाटन संबोधन में अध्यक्ष श्री जितेंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को हैकाथॉन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने प्रतिभागियों को आलोचनात्मक एवं नवोन्मेषी सोच विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हैकाथॉन का उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान एवं उसके व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच की दूरी को कम करना है ।
कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि ने अपने संबोधन में कहा कि हैकाथॉन छात्रों को वास्तविक जीवन की समस्याओं के लिए रचनात्मक समाधान विकसित करने और उन्हें प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है । निदेशक, अनुसंधान एवं नवाचार, प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उद्योग विशेषज्ञों, सरकारी संस्थाओं एवं अन्य हितधारकों के साथ सहयोग को भी प्रोत्साहित करता है ।
उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. सुमित चौधरी ने कहा कि UUIH ने देशभर के युवा मस्तिष्कों, विशेषकर इंजीनियरिंग छात्रों में नवाचारी एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।
कार्यक्रम का समापन एसीआईसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रो. अनीता गहलोत द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया । उन्होंने विद्यार्थियों को पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर नवीन विचार प्रस्तुत करने तथा समाज की समस्याओं के समाधान हेतु तकनीकी नवाचार विकसित करने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर आयोजित हैकाथॉन में 600 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी नवाचारी तकनीकी अवधारणाओं एवं समाधान प्रस्तुत किए ।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News