मेरा DNA टेस्ट हो चुका, अब महेंद्र भट्ट भी कराएं टेस्ट’, हरक सिंह रावत का पलटवार
जैनी प्रकरण पर महेंद्र भट्ट और हरक सिंह रावत आमने-सामने: DNA टेस्ट को लेकर छिड़ी जुबानी जंग
जैनी के बच्चे का पिता कौन? महेंद्र भट्ट के सवाल पर हरक सिंह रावत का पलटवार!”मेरा तो DNA टेस्ट हो गया, अब महेंद्र भट्ट का भी होना चाहिए। क्या पता वही जैनी के बच्चे का पिता हो!”
उत्तराखंड की सियासत में DNA टेस्ट को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरक सिंह रावत से जैनी प्रकरण को लेकर सवाल उठाए और जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।वहीं हरक सिंह रावत ने पलटवार करते हुए महेंद्र भट्ट के DNA टेस्ट का हवाला दिया और तंज कसते हुए कहा— “मेरा तो DNA टेस्ट हो गया, अब महेंद्र भट्ट का भी होना चाहिए।
क्या पता वही जैनी के बच्चे का पिता हो!”गौरतलब है कि हरक सिंह रावत को इस प्रकरण में सीबीआई की ओर से क्लीन चिट मिलने की बात सामने आई है। DNA जांच को लेकर भी हरक सिंह का नाम जैनी के बच्चे के पिता के रूप में साबित नहीं हुआ था।

