Homeराज्य समाचारड्रग्स फ्री कैंपस अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31...

ड्रग्स फ्री कैंपस अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31 छात्रों की ड्रग्स जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

*रेन्डमली 31 छात्र छात्राओं का ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट*

*जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए शिक्षण संस्थान में मौजूद छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में किया जागरूक।*

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि“ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाया जा रहा है।


अभियान के तहत जनपद के रानीपोखरी थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित पॉलीटैक्निक कालेज घमण्डपुर में पुलिस व डाक्टरों की सयुक्त टीम द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण करते हुए संस्थान में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं में से 31 छात्र/छात्राओं के रेन्डमली ड्रग्स टेस्ट किट से यूरीन टेस्ट किये गये। जिसमें सभी छात्र/छात्राओं की रिपोर्ट नेगेटिव आयी। इसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया। इसके उपरान्त
दून पुलिस द्वारा उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं को कडा व स्पष्ट संदेश दिया कि यदि कोई भी छात्र/छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके तथा सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के विरूद्व भी कडी कार्यवाही की जायेगी। शिक्षण संस्थान में अध्यनरत छात्र/छात्राओं व अध्यापकगणों द्वारा दून पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा की गई।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News