
आयोग ने प्रपत्र सत्यापन स्थगित किया
*देहरादून*: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं AICC सदस्य *श्री सूर्यकांत धस्माना* ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों के साथ आज *उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UK TRIPLE SSC)*, रायपुर थानों रोड के कार्यालय पर माध्यमिक सहायक अध्यापक भर्ती में धांधली और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के विरोध में सांकेतिक ताला ठोक प्रदर्शन किया।
श्री धस्माना दोपहर 12:30 बजे आयोग कार्यालय पहुंचे। वहां पहले से मौजूद अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
*”UK TRIPLE SSC कुख्यात भर्ती एजेंसी बन चुकी”*
श्री धस्माना ने कहा कि UK TRIPLE SSC ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। पेपर लीक, नकल और परिणामों में हेराफेरी के कारण यह आयोग न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में बदनाम हो चुका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि *1544 पदों* की माध्यमिक सहायक अध्यापक भर्ती में आंसर की में ही विसंगतियां हैं। *माननीय उच्च न्यायालय ने 3 जून 2026* के आदेश में स्पष्ट कहा था कि भर्ती 9 फरवरी 2025 की कट ऑफ के आधार पर की जाए, लेकिन आयोग ने अब तक आदेश का पालन नहीं किया।
*प्रदर्शन के बाद आयोग झुका, DV स्थगित*
बाद में अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की *UK TRIPLE SSC सचिव श्री एन.एस. डुंगरियाल* से वार्ता हुई। श्री धस्माना ने कहा कि आयोग जानबूझकर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रहा है और अभ्यर्थियों को आपस में लड़वाने की साजिश कर रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यह सांकेतिक ताला ठोक प्रदर्शन केवल शुरुआत है। अगर आयोग का रवैया नहीं बदला तो कांग्रेस पार्टी सीधे आंदोलन में उतरेगी।
उन्होंने मांग की कि *माननीय उच्च न्यायालय का अंतिम निर्णय आने तक शेष पदों का प्रपत्र सत्यापन स्थगित किया जाए और 9 फरवरी 2025 की कट ऑफ जारी की जाए।*
सचिव श्री डुंगरियाल ने शाम 4 बजे तक आयोग अध्यक्ष *श्री गणेश मर्तोलिया* से बात कर निर्णय बताने का आश्वासन दिया। शाम 3:30 बजे उन्होंने फोन पर सूचित किया कि *आयोग ने प्रपत्र सत्यापन स्थगित कर दिया है* और इसकी सूचना वेबसाइट पर भी डाल दी गई है।
श्री धस्माना ने कहा कि यदि सकारात्मक उत्तर नहीं मिला तो गुरुवार से आंदोलन और तेज किया जाएगा।
*प्रदर्शन में उपस्थित*: प्रदेश कांग्रेस श्रम विभाग अध्यक्ष श्री दिनेश कौशल, श्री सूरत सिंह नेगी, श्री आनंद सिंह पुंडीर, यूकेडी नेता श्री देवचंद उत्तराखंडी, तथा अभ्यर्थी गोपीचंद, गजेन्द्र सजवान, तुषार बिष्ट, संदीप, दीपका रमोला, उषा रमोला, मनोरमा, माया, रश्मि, मीनाक्षी, सुनील कुमार, नवीन कुमार, विकास सहित बड़ी संख्या में माध्यमिक सहायक अध्यापक अभ्यर्थी।
*सादर*
*सूर्यकांत धस्माना*
*सदस्य, AICC एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष*
*उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी*
*दिनांक: 28 जुलाई 2026*
- –
